निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । रविवार को रथ यात्रा के शुभ अवसर पर श्री श्री राधाबल्लभ जिऊ कमेटी एवं रथ यात्रा कमेटी के तत्वाधान में जामताड़ा स्थित गांधी मैदान दुर्गा मंदिर परिसर से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। बड़े ही धूमधाम और भक्ति पूर्ण माहौल में पूर्व नगर पंचायत जामताड़ा अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सहित सैकड़ो की संख्या में शामिल नगर वासियों ने मिलकर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा नगर भ्रमण हेतु रथ खींचते नजर आए। भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना के उपरांत रथ यात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए, चंचला मंदिर स्टेशन रोड से होते हुए पुन गांधी मैदान में प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुई। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष में गांधी मैदान स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में सात दिवसीय 8 जुलाई से 15 जुलाई तक भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस भागवत कथा में मुख्य कथावाचक कोलकाता के श्री सुब्रतो बंदोपाध्याय सम्मिलित होंगे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रथ यात्रा के शुभ अवसर पर जामताड़ा स्थित गांधी मैदान दुर्गा मंदिर परिसर से श्री राधाबल्लभ जिऊ कमेटी एवं न्यू टाउन रथ यात्रा कमेटी के तत्वाधान में नगर भ्रमण हेतु भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस रथ यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इसके लिए समिति के तमाम पदाधिकारी गण एवं सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद देता हूं। प्रतिवर्ष आज ही के तिथि को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस रथ यात्रा में बड़े ही धूमधाम और भक्ति पूर्ण माहौल में जामताड़ा नगर के सैकड़ो श्रद्धालु गण रथ यात्रा में सम्मिलित होकर भगवान जगन्नाथ की रथ को खींचा।
रथ यात्रा का बड़ा ही महत्व है जो भी श्रद्धालु जन इस रथ यात्रा में सम्मिलित होते हैं भगवान जगन्नाथ उसकी पीड़ा दुख दर्द को दूर कर जीवन में सुख की वृद्धि करते हैं। इस भव्य रथ यात्रा के उपलक्ष पर गांधी मैदान में कल से सात दिवसीय भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आप सभी भागवत कथा प्रेमियों से अनुरोध है कि इस भागवत कथा में बढ़-चढ़कर भाग ले और अपने इच्छा शक्ति के अनुरूप दान पुण्य का कार्य करें। मौके पर रथ यात्रा समिती के नेपाल मंडल, निमाई मंडल, बजन गण, मोहनलाल बर्मन, चंद्रशेखर सिंह, रासबिहारी मंडल, तरणी प्रसाद पाल,तापस दत्ता सहित समिति के पदाधिकारी गण सहित सैकड़ो की संख्या में जामताड़ा नगर के प्रबुद्ध जन महिला पुरुष सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *