निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । रविवार को सदर प्रखंड के हरचंडी गांव का भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से मुलाकात की। मुलाकात कर लोगों का हाल-चाल जाना। इस मौके पर भाजपा नेत्री बबीता झा भी मौजूद थीं। मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन जेल से छूटने के बाद फिर से झारखंड में लूट, खोशात मचा रहे हैं। अगर हेमंत सोरेन को रोका नहीं गया तो एक दिन पता चलेगा कि पूरा झारखंड ही बिक गया है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक दुर्गा सोरेन थे, तब तक झामुमो सिद्धांतों की पार्टी थी। लेकिन आज झारखंड मुक्ति मोर्चा दलाल और बिजोलिया का पार्टी बनकर रह गया है। आए दिन हेमंत सोरेन सरकार की मंत्री और विधायकों की खबर हम लोग अखबार में पढ़ते हैं। किस मंत्री ने कितना घोटाला किया। इसकी खबर हम अखबार में पढ़ते हैं इससे साफ जाहिर होता है की झामुमो सरकार पूरी तरह लूट, खोशट में लिप्त है। जेएमएम सरकार से किसी का भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं खुद 14 साल मुक्ति मोर्चा के साथ रही। लेकिन अब मैं भाजपा के साथ हूं। क्योंकि मैं जान चुकी हूं कि अगर झारखंड को बचाना है तो मोदी के साथ मिलकर हमें हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार होगी। झारखंड की जनता जेएमएम परिवार की वंशवाद की राजनीति को जान चुकी है। इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता देगी। जो सोरेन परिवार अपनी बहू का नहीं हुआ वह झारखंड की जनता का क्या होगा। कहां की झामुम झारखंड की जनता के ऊपर अत्याचार करने का काम कर रही है। जब से जेएमएम की सरकार बनी है तब से लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटना काफी बढ़ गई है। सबसे बड़ी बात है कि इस सरकार में पदाधिकारी बेलगाम है। झारखंड की जनता का कुछ भी काम नहीं हो रहा है। आम लोग दरबदर भटक रहे हैं। वहीं मौके पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा ने कहा कि आज हमने जो सब जनसंपर्क अभियान चलाया इस अभियान को रोकने में झामुमो ने कोई कसर नहीं छोड़ा फिर भी हम लोग आपके बीच हैं। आपकी उपस्थिति ही बता रही है की झारखंड से हेमंत सोरेन का टुकड़ा साफ है। मौके पर रमणी मरांडी, मोहनलाल, शिवानी मिश्रा, श्रीकांत हेंब्रम, सिकंदर टुडू, नजीर सोरेन, उषा सोरेन, प्रमिला मिश्रा, बबीता हेंब्रम, कामिनी मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।
