लालटू मिठारी
बलियापुर । थाना प्रभारी आशीष भारती ने शुक्रवार को अवैध शराब के विरुद्ध देर शाम बलियापुर बाजार के कई होटलों में छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान बाजार के सिंदरी रोड के अलावा अन्य कई स्थानों पर छापेमारी की गई। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी श्री भारती ने मौके पर किसी प्रकार के अवैध शराब नहीं मिलने की बातें कही है
