लालटू मिठारी
बलियापुर । उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरटांड़ की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता कुमारी के सेवानिवृत होने पर शुक्रवार को स्कूल परिसर में समारोह आयोजित कर उन्हें भाविनी विदाई दी गई। उन्हें उपहार दिया गया। मुख्य अतिथि उप प्रमुख आशा देवी ने इनके कार्यो की सराहना की। मौके पर बीइइओ रीना कुमारी, बीपीओ राकेश कुमार प्रसाद, शिक्षक नेता आदित्य प्रसाद मिर्धा, परितोष घोषाल, स्वपन कुमार महतो, दीपक कुमार, कुलदीप कुमार, जितेन्द्र, महेंद्र, रंजीत, दिलीप, बुधन, रजनी कुमारी, रश्मि कुमारी, अध्यक्ष हेमंत कुमार मंडल, मिहिर महतो, मिहिर मंडल, दीपक कुमार मंडल, नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी आदि मौजूद थे।
