लालटू मिठारी
बलियापुर: जिला परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को बलियापुर प्रखंड के बड़ादाहा पंचायत के दर्जनों योजनाओं का निरीक्षण किया। योजना पदाधिकारी ने जांच के दौरान अबुआ आवास, बिरसा कूप, मनरेगा के तहत आम बागवानी, दीदी बाड़ी योजना का निरीक्षण करते हुए लाभुकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। अबुआ आवास निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। आम बागवानी के लिए गड्ढा खोदने एवं बिरसा कूप निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ विशाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि शेखर महतो, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं स्वयंम सेवक आदि मौजूद थे।
