लालटू मिठारी

बलियापुर । बरवाअड्डा स्थित लोहारबरवा जीटी रोड पर मंगलवार की देर रात हाइवा व कार की जोरदार टक्कर होने से चार युवकों की हुई मौत के बाद शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह बेलगड़िया टाउनशिप पहुंची। मृतक विशाल पासवान, मृतक संकेत बर्मा के परिजनों से मिली। घटना पर शोक जताते हुए उन्होंने अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। रागिनी सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। वहीं प्रशासन के दिल रवैया पर सवाल उठाया। कहा कि प्रशासन अगर अपना काम ठीक से करती तो घटना को अंजाम देने वाले हाईवा को बरामद कर लिया जाता और उचित कार्रवाई होती। इस दौरान मासस नेत्री सीमा देवी समेत परिजन के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *