लालटू मिठारी

बलियापुर: भिखराजपुर हीरक पॉइंट के दो गैरेजों पर पन्द्रह दिन पूर्व करीब एक लाख की अधिक की चोरी की घटना को चोरों अंजाम दिया था। उसी दो गैरेजों पर शुक्रवार की रात चोरों ने फिर करीब ढाई लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी दुकानदार मोहम्मद इबरार उर्फ रहमान मिस्त्री व मोहम्मद इबरार ने इसकी सूचना बलियापुर थाना को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वस्तु स्थिति का जायजा लिया। मोहम्मद इबरार उर्फ रहमान मिस्त्री का कहना है कि उनके गैरेज के पीछे से चोरों ने ताला तोड़कर पूरा सेट रेंच, तीन पीस हमबड़, बीस पीस यू बोल्ट, हाफ ड्रम कचड़ा, दो मैन पत्ती समेत एक लाख की संपत्ति चूरा ले गया। दूसरे गैरेज मोहम्मद इबरार के गैरेज से एक पीस गैस सिलेंडर, एक पीस गैस टंकी, नौजल बत्ती, रेंच का पूरा सैट, लोहा दो सौ केजी समेत ढेड़ लाख की समान चूरा ले गया। अब इन दोनों गैरेजों में कुछ भी नहीं बचा। लोकहित विकास संस्था के सचिव मुस्ताक आलम व समाजिक कार्यकर्ता एजाज अहमद ने कहा कि बलियापुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं काफी बड़ी है। चोरों द्वारा दुकानों व गेरोजो को टारगेट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है।  छानबीन कर चोरों को नहीं पकड़ा गया तो इसको लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *