लालटू मिठारी
बलियापुर । कई पंचायतों में अबुआ आवास योजना को लेकर प्राप्त शिकायतो के संबंध में बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के चांदकुईयां पंचायत की लाभुक प्रमिला देवी, बलियापुर पूर्वी पंचायत की शायरा खातून व मेनका वाला दासी व भिखराजपुर पंचायत की खुगनी देवी के आवास निर्माण कार्य की जांच की गई। जिसमें गलत तरीके से आवास योजना का लाभ लेने की शिकायत उन्हें प्राप्त हुई थी। बीडीओ श्री सिन्हा ने जांच के क्रम में चांदकुईयां पंचायत की लाभुक प्रमिला देवी, बलियापुर पूर्वी पंचायत की मेनका वाला दासी व भिखराजपुर पंचायत की खूगनी देवी के विरुद्ध शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने की बातें कही है। मामले पर बीडीओ श्री सिन्हा ने संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव व पंचायत स्वयं सेवक के साथ-साथ संबंधित लाभुको को नोटिस निर्गत किया है। श्री सिन्हा ने बताया कि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने पर सरकारी राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू किए जाने व दोषी पंचायत सचिव और स्वयं सेवक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की बातें कही है।
