निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०, राजीव कुमार सिंह, नाला प्रभाग जामताड़ा के नेतृत्व में एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए करौं थाना अन्तर्गत ग्राम दिगबाद में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी (1) लालमुनी कुमार मंडल, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता भुवन मंडल (2) सुरेश मंडल, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता धीरेन मंडल, दोनों ग्राम दिगबाद, थाना करौं, जिला देवघर को फर्जी मोबाईल, सिम के साथ पकड़ा गया।
इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 39/24 दिनांक 21.06.2024 धारा 414/419/420/467/ 468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है। इन लोगों के पास से 3 मोबाईल, 6 सिम बरामद हुआ है।
इन लोगों का अपराध शैली BSNL SIM KYC VERIFICATION करने के नाम पर साईबर ठगी करना।
