ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च, शुक्रवार को बंद रही दुकानें।

रामावतार स्वर्णकार
इचाक:थाना क्षेत्र के व्यस्त इचाक बाज़ार पोस्ट ऑफिस रोड स्थित दिल्ली कोचिंग सेंटर के संचालक राहुल कुमार और उसकी पत्नी पूजा यादव के 6 दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से गायब हो जाने और 15 जून की रात परासी स्थित श्मशान घाट में चोरी छिपे दो लाश जलाने का मामला तुल पकड़ने लगा है। कोचिंग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने इचाक थाना में आवेदन देकर कोचिंग संचालक दंपत्ति के गायब होने की सुचना दी ओर उनके सकुशल वापसी की गुहार लगाई थी।

जब इचाक पुलिस ने राहुल के घरवालों से पूछा तो राहुल के पिता ईश्वर महतो (ग्राम कुरहा निवासी)ने घटना के 4 दिन बाद अपने बेटे राहुल और बहु पूजा यादव के गुम होने का मामला दर्ज़ कराया था। घटना के 6 दिन बाद भी इचाक पुलिस दोनो मामले का खुलासा करने में अबतक नाकाम रही है। हालांकि पुलिस उपाधीक्षक श्री नीरज और थाना प्रभारी सन्तोष कुमार इस मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने में जुट गए है। पुलिस दोनो घटना के तार को भी एक साथ जोड़कर देख रही है। इस क्रम में शुक्रवार को पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। जिससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

इधर सीआईडी की टीम डॉग स्क्वायड के साथ शुक्रवार को राहुल के इचाक बाज़ार पोस्ट ऑफिस रोड स्थित कोचिंग सेंटर वाले आवास में गई जहां पुलिस को कई निशान मिले। इसके बाद कमरे को सील कर दिया गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड परासी करोंजा टोला स्थित श्मशान घाट पर गई। गुप्त सुचना के आधार पर पहले राहुल के पिता ईश्वर महतो के ड्राइवर विकास सोनी पिता यमुना प्रसाद इचाक निवासी को दबोचा गया। उसके निशानदेही पर ईश्वर महतो और उसके पुत्र बबलू कुमार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


इधर कोचिंग संचालक राहुल और पूजा के लापता होने की खबर सुनकर पूजा के पिता राममूरत यादव, भाई बिनोद यादव, बहन नीलम यादव और बहनोई हिमांशु यादव गुरुवार की शाम इचाक थाना पहुंचें। वे लोग यूपी के आजमगढ़ जिले के सुम्हाडीह गांव के रहने वाले हैं। पूजा के पिता राम मूरत यादव, पिता बंशी यादव ने इचाक थाना कांड संख्या 89/2024 के तहत पूजा के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। जिसमें भादवि की धारा 302, 201, 120 (बी) और 34 के तहत राहुल के पिता ईश्वर महतो, मां मुन्नी देवी, छोटा भाई बबलू कुमार तथा ड्राइवर विकास सोनी पिता यमुना स्वर्णकार, इचाक निवासी समेत 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

पूजा की बड़ी बहन नीलम ने बताया कि पूजा से 15 जून को सुबह अंतिम बार बात हुई थीं। उसके बाद पूजा और राहुल से संपर्क नहीं हो पाया। दो दिन पहले राहुल के पिता ईश्वर महतो ने राहुल और पूजा के लापता होने की जानकारी दी।

घटना से लोगों में आक्रोश,,,,,,

इधर दोनो घटना की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाने से इचाक पुलिस के खिलाफ़ जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार की शाम आदर्श यूवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। और शुक्रवार को इचाक बाज़ार में सभी दुकानदारों ने सुबह से शाम तक अपनी दुकानें बंद रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *