लालटू मिठारी

बलियापुर । अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर शुक्रवार को पर्जन्य बीएड कॉलेज बलियापुर में भाजपा नेत्री तारा देवी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने योग किया। मौके पर निताई रजवार, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मुखिया उत्तम चौबे, गोरांग मंडल, विजय रवानी, जयदेव महतो, पंकज सिंह, राजेश मुखर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, दीपक गोप आदि मौजूद थे। बलियापुर हाई स्कूल में भी योगा दिवस मनाया गया। प्रधानखंता सीआरपीएफ कैंप 154 वाहिनी शिविर में योग शिविर लगाया गया। द्वितीय कमान अधिकारी राजेश कुमार सिंह, उप कमांडेंट बिनीता कुमारी, डॉ हर्ष झा आदि मौजूद थे।

आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया टाउनशिप में योगा दिवस के मौके पर प्राचार्य डॉ निलेश कुमार सिंह ने योगा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रघुनाथपुर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। राजकीयकृत मध्य विद्यालय बिरसिंहपुर में योगा दिवस के मौके पर प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद मिर्धा ने योग के महत्व को समझाया।  झारखंड पब्लिक स्कूल प्रांगण में सेंटर सिलभर की ओर से योगा दिवस मनाया गया। जिसमें संस्थापक शीतल अग्रवाल ने योग के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानखंता में एकल अभियान के तहत डॉ विद्युत चक्रवर्ती ने योगा के महत्व को बताया। मौके पर शिखा कुमारी, मीना कुमारी आदि मौजूद थे। बालिका मध्य विद्यालय बलियापुर में भी छात्र छात्राओं ने योगा के महत्व को जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *