झरिया । झरिया के कोयरीबांध से एक शव का दाह संस्कार करने गए मोहलबनी घाट पर एक बड़ा हादसा हुआ । शव के दाह संस्कार के दौरान नदी में नहाने गए तीन युवक गहरे पानी में डूबने लगे । जिसमें एक युवक को सुरक्षित निकाल लिया गया वहीं दो युवकों की डूबने से मौत हो गई । मृतकों की पहचान मनईटांड़ निवासी टुनटुन तांती के पुत्र लगभग 22 वर्षीय सचिन और मनईटांड़ निवासी प्रेम आर्य का पुत्र लगभग 23 वर्षीय करण के रूप में हुई है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनईटाड़ से झरिया कोयरीबांध निवासी अपने दोस्त मनी शंकर केसरी के मां के दाह संस्कार में दामोदर मोहालबनी घाट पर गए सचिन और करण दो युवक स्नान करने के दौरान नदी के गहरे पानी चले गए और डूबने लगे, जिसके बाद वहां अफरा- तफरी मच गई ।
हल्ला सुन कर काफी संख्या में वहां स्थानीय जुट गए और डूबे युवकों की तलाश में जुट गए । लगभग 50 मिनट के बाद दोनों युवकों को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया और एम्बुलेंस पर लेकर चासनाला स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया । चिकिसकों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया । स्थानीय लोगों द्वारा सुदामडीह पुलिस को मामले की जानकारी दी गई । सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । दोनो यूवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया । हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर मे कोहराम मच गया और परीजनों का रो- रो कर बुरा हाल है । मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने दोस्त के मां के दाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने मोहलबानी घाट पहुंचे थे, इस दौरान दोनों अपने दो- तीन अन्य दोस्तों के साथ स्नान करने नदी के दूसरे छोर पर चले गए। इसी दौरान दोनों मृतक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, उसे अन्य दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और दोनो गहरे पानी में डूब चुके थे । पहले करण शव बरामद हुआ बाद में सचिन का शव मिला को । लोगों की मदद से तुरंत एंबुलेंश से दोनों यूवकों को
चासनाला अस्पताल लेकर जाया गया । जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया ।
करण होम्योपैथ का डिस्ट्रीब्यूटरशिप लिए था,,,,,
मृतक कारण होम्योपैथिक दवाई का डिस्ट्रीब्यूटरशिप लिए हुए था । वह काफी होनहार युवक था इतनी कम उम्र में ही वह घर में पिता के कंधे को मजबूत कर रहा था और घर की जिम्मेवारियों में अपनी भागीदारी निभा रहा था।
