निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जामताड़ा जिले के मिहिजाम नगर क्षेत्र के बेसिक स्कूल प्रांगण में शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। यह योग शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर मिहिजाम प्रभारी हरिमोहन मिश्रा शामिल हुए।भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को योग किया और इसे मानवता के लिए वरदान बताया। भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि आज जामताड़ा विधानसभा छेत्र के मिहीजाम नगर स्थित बेसिक स्कूल प्रांगण में अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ योग किये।उन्होंने कहा कि योग मानवता के लिए वरदान है।इसमें संपूर्ण मानव जाति का कल्याण छिपा हुआ है।

इसके अलावे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत की नई पीढ़ी में योग को लोकप्रिय बनाने कि दिशा में हर संभव सार्थक प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि कुछ मिनट के योग्य अभ्यास से भारत को रोगमुक्त बनाया जा सकता है। क्योंकि योग्य भारतीय संस्कृति का मूल उपहार है,जो पूरी दुनिया को स्वास्थ के प्रति जागरूक कर रहा है। स्वस्थ,मन एवं शरीर के निर्माण के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। क्योंकि योग करने से शरीर के सारे बीमारी दूर होते हैं। इसीलिए हम सभी को सुबह के समय में एक घंटा योग के प्रति समय देने की आवश्यकता है तभी हमारा शरीर स्वस्थ और फिट रहेगा।मौके पर महिजाम नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजपा नेत्री रीता शर्मा, नीना शर्मा, बेबी पासवान, विक्रम सिंह, लोकेश महतो, मोहित सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *