झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के भगतडीह 9 नंबर चानक में कूदे कृष्णानंद की तलाश करने मे माइंस रेस्क्यू टीम व बीसीसीएल प्रबंधन शुक्रवार को जुट गई।दिनभर रेस्क्यू आपरेशन के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। कृष्णानंद की तलाश के लिए बीसीसीएल अधिकारी एनडीआरएफ की टीम बुलाने मे जुट गई है।इधर कृष्णानंद को नहीं निकाले जाने से स्थानीय लोगों मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है।सूचना पाकर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह घटनास्थल पर पहुंची।उन्होंने इस घटना की ठीकरा बीसीसीएल प्रबंधन पर फोड़ा है।उन्होंने कहा कि अगर इस चानक के मुहाने को पूरी तरह ढक दिया जाता तो यह घटना नहीं घटती।प्रबंधन चानक के बीच मे मुहाने को स्लैब देकर ढंक दिया था।जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से गलत है। इन्होंने उपायुक्त को दुरभाष पर बात कर एनडीआरएफ टीम की मांग की। प्रबंधन पर लगातार दबाव बनाए जाने के बाद बीसीसीएल के अधिकारी उपायुक्त के पास पहुंच एनडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की है।

बता दे

कृष्णानंद के चानक मे कुदने के बाद उसके परिवार पर टूटा दुखो का पहाड़,,,,,,
खबर मिलते ही विधवा मां उम्दा देवी का रो कर बुरा हाल था।शुक्रवार की अहले सुबह ही उसकी मां और दोनों बहन चानक के पास पहुंच गए।यहां सभी दहाड़ मार रो रही थी।मां के जुबान से बस यही निकल रहा था कि मेरे लाल को बाहर निकाल दो।आखिर मेरे लाल ने किसका क्या बिगाड़ा था।अब मुझे कौन ख्याल रखेगा।मेरी तो दुनिया ही लूट गई।इधर घटना की सूचना पाकर पत्नी गुड़िया भी घटनास्थल पर नहीं पहुंची।उसकी शादी छह साल पूर्व हुई थी।उसका एक चार वर्ष का पुत्र कन्हैया कुमार भी है।पति से अनबन के बाद वह दो वर्ष से अपने मायके भगतडीह मे रह रही थी।

यह घटना काफी दुखद है, हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं, राजकुमार अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य,,,,,
यह घटना काफी दुखद है । हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं ।युवक के जल्द से जल्द तलाश करने को लेकर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल जी ने धनबाद उपायुक्त से दूरभाष पर बात किया । जिसके बाद उपायुक्त महोदया ने उनहे आश्वाशन दिया की एनडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है, जल्द से जल्द युवक को खोजने का प्रयास जारी है ।

बचाव कार्य के लिए झरिया अंचलाधिकारी रामसुमन प्रसाद ने जिलाआपदा प्रबंधक को एक पत्र सौंप एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग की है।ताकि समय रहते बचाओ कार्य कर कृष्णानंद को बाहर निकाला जाएं।इधर पत्र मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने एनडीआरएफ की नौवीं बटालियन की प्रतिनियुक्ति के लिए पत्र लिखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *