झरिया । संत नरहरी सेवा समिति स्वर्णकार समाज की महत्वपूर्ण बैठक श्री दुखहरनी धाम झरिया में संपन्न हुई। बैठक में श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से देवघर के बीच कांवरिया पथ पर सेवा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजय कुमार वर्मा बस्ताकोला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।उपाध्यायक्ष-रविन्द्र कुमार वर्मा-बैंकमोड, सचिव-प्रवीन कुमार आदित्य-डुमरियाटाॅड
उपसचिव-अशोक कुमार सिन्हा-डुमरियाटाॅड
कोषाध्यक्ष- शशि कान्त कुमार मनईटाँड
सहकोषाध्यक्ष -अरूण कुमार वर्मा डुमरियाटाॅड बनाए गए। अध्यक्ष श्री संजय वर्मा ने बताया कि समिति साल 2000 से कांवरिया पथ पर निशुल्क सेवा शिविर लगा रही है। कांवरिया भक्तों को निशुल्क भोजन चिकित्सा सुविधा रात्रि सायन सहित कई प्रकार की सेवाएं निशुल्क दी जाती है। डाक कांवरिया के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष 18 सेवा शिविर लगाया जाएगा।
कार्यकारिणी सदस्य में अशोक कुमार वर्मा, सच्चिदानंद वर्मा ,अमित कुमार वर्मा- प्रयाग वर्मा,
ओमप्रकाश वर्मा- दीपक वर्मा ( मोनु जी)-दिवाकर प्रसाद-, संदीप कुमार वर्मा, दिलीप वर्मा, संजय कुमार वर्मा, दिलीप वर्मन- अजय कुमार सोनी, बीरेन्द्र प्रसाद वर्मा-केन्दुआ धनबाद मेघनाथ वर्मा- केन्दुआ धनबाद
संरक्षक–
वासुदेव प्रसाद सोनी , उपेन्द्र गुप्ता, कपिल प्रसाद वर्मा, अजय कुमार सोनी(पप्पू सोनी) धनेशवर प्रसाद आदि हैं।
