निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । शिवाजी महाराज के राज्य अभिषेक को हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में पालन करते हुए स्वामी प्रणवानंद के नाम से एक योग शिविर का आयोजन स्थानीय मिलन मंदिर में किया गया। गुरुवार से शुरू हुए इस सात दिवसीय योग शिविर में पतंजलि योगपीठ के विशेषज्ञ योगाचार्य के द्वारा लोगों को योग की शिक्षा दी जा रही है। इस योग शिविर का समापन 27 जून को किया जाएगा। इस सिविल में स्थानीय नगर के महिला पुरुष हिस्सा ले रहे हैं जिन्हें योग्य विद्या से निरोग रहने की तकनीक सिखाई जा रही है योग शिविर को लेकर लोगों में उत्साह है स्थानीय समाजसेवी और कार्यकर्ता के सहयोग से इस शिविर को सफल बनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार विभिन्न जटिल रोग और शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए इस शिविर का महत्व है। विभिन्न विपरीत मौसम में भी अपने शारीरिक परिस्थितियों को संतुलित बनाए रखना भी इस योग शिविर में सिखाया जा रहा है। आयोजन करता ने बताया कि इस साथ दिवसीय शिविर में काफी संख्या में लोग जुड़कर इसका लाभ उठा रहे हैं ।साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन इस दौरान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *