निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी द्वारा डिजायन किया गया बच्चों के लिए उत्कर्ष योग कोर्स आज पूरे हर्शोल्लास के साथ जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा मारवाड़ी महिला मंडप में संध्या समय समापन किया गया। जामताड़ा जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय भगत ने बताया- अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस कोर्स का आयोजन बच्चों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखते हुए किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक- झुमा गौण ने बताया इस कोर्स में बच्चों को विभिन्न योगासन , प्राणायाम, ध्यान और जीवन कौशल सिखाया गया ।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, एकाग्रता और सकारात्मक सोच का विकास करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने-अपने अनुभव साझा किया, और योग्य अभ्यास से प्राप्त लाभों के बारे में बताया। उपस्थित अभिभावकों ने भी इस कोर्स की सराहना की, और इसे बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम का समापन- विशेष ध्यान, ज्ञान और भक्ति गीतों के साथ प्रशिक्षक ब्रह्मचारी शिवानंद जी स्वामी की उपस्थिति में हुई। उपस्थित सभी ने इस अवसर पर भरपूर आनंद लिया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम की आयोजन की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित वैदिक धर्म संस्थान के जिला कोओडिनेटर रीना द्विवेदी, वर्षा कश्यप, अंजू भगत के अलावे सक्रिय सदस्य शत्रुघन यादव, इंदु प्रभा, रिद्धि वैध, मनीष चौबे, उषा किरण सिंह, झुमा गौण आदि- जिन्होंने कार्यक्रम की सफल आयोजन में अपना अहम योगदान दिया।
