ग्रामीणों ने इचाक थाना में दिया आवेदन
रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । थाना क्षेत्र के परासी करोंज टोला समीप श्मशान घाट में चोरी छिपे दो अज्ञात लोगो का शव जलाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना 14 /15 जून के रात की बताई जा रही। स्थानीय ग्रामीण सुबह टहलने के लिए शमशान घाट के इर्द गिर्द मैदान की ओर टहलने के दौरान सुबह देखा कि दो शव को रात्रि में जलाया गया है। जब गांव और आस- पास में पता किए की किसकी मृत्यु हुई है तो पत्ता चला की गांव के किसी लोगो की मृत्यु नही हुई जबकि दो शव की अंत्योष्ठी कर दी गई है। जिससे ग्रामीणों के बीच जितनी मुंह उतनी बाते हो रही है। स्थानीय लोगो का कहना है की जब गांव में किसी व्यक्ति की मौत ही नही हुई तो किसके शव का दाह संस्कार किया गया, यह जांच का विषय है। इधर घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने इचाक थाना में आवेदन देकर घटना के जांच की मांग की है।
प्लान के साथ घटना को दिया गया अंजाम
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बताया गया की शव जलाने के कुछ दिन पहले से ही शमशान घाट पर लकड़ी को इकट्ठा कर रखा गया था। जैसे मानो कोई व्यक्ति की मौत से पहले शमशान घाट में लकड़ी की व्यवस्था की जाती है वैसा ही दृश्य था जो अचंभित करने वाला है।
श्मशान घाट में खून से सनी चाकू, हाथ का कड़ा और चूड़ी बरामद
दो अज्ञात शवों का जलने का मामला जैसे ही तूल पड़कर चौक चौराहा में चर्चा का विषय बना, वैसे ही स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को उक्त घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर बुधवार की सुबह इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस ने अंत्येष्टि के जगह से खून से सना एक चाकू, युवक को पहनने वाला कड़ा और युवती की चूड़ी बरामद की है। इसके बाद पुलिस सकते में आ गई और मामला से जुड़े हर तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।
बरामद सामानों से अंदेशा लगाया जा रहा है की जलाए गए शवों में एक युवक तथा एक युवती है क्योंकि मौके पर से कड़ा और चूड़ी की जो सामग्री बरामद की गई है उससे यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि जलने वालों में एक युवक तथा एक युवती ही होगी।
