झरिया । बुधवार को झरिया थाना क्षेत्र के बिहार बिल्डिंग के समीप ए बी डॉग कैनाल नामक दुकान के मालिक रवि कुमार चौबे ठगी करने वाले गिरोह के शिकार बनने से बाल- बाल बच गए। दुकानदार रवि ने एक ठग को पकड़ कर झरिया पुलिस को सपुर्द कर दिया है। वही पूरे मामले की शिकायत भी झरिया थाना में दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि चौबे ( दुकानदार) बुधवार की सुबह वह अपने दुकान में बैठे हुए थे। इस दौरान ठेले पर आम बेचने वाला एक युवक उनके दुकान आया और जर्मन शेफर्ड डॉग ( पपी) खरीदने के लिए दाम पूछा। दुकानदार ने पपी डॉग का दाम लगभग चौदह हजार रुपए बताया। युवक ने ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए फोन पे ( क्यू आर कोड नंबर ) पूछा तो दुकानदार ने उसे नंबर बताया। जिसपर युवक ने अपने दोस्त को फोन कर उक्त नंबर पर पैसे डालने की बात कही।
थोड़े ही देर में दुकानदार के मोबाईल में बारह हजार रूपए प्राप्त होने का मैसेज आया। दुकानदार को लगा की पैसे अकाउंट में आ गए हैं। बावजूद उसने ऑनलाइन अपना खाता चेक किया तो पता चला की उनके अकाउंट में रुपए की प्राप्ति नहीं हुई है । उसने ग्राहक से पैसे नहीं मिलने की बात सामने आया कही तो ग्राहक भड़क गया और कहा कि अगर ऑनलाइन पेमेंट नही हुआ है तो एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लो। जब एटीएम कार्ड की जांच कराई तो एटीएम कार्ड भी फर्जी निकला। जिसके बाद ग्राहक बन कर आए ठग युवक ने दुकानदार को झांसा देकर भागने का प्रयास किया जिसपर दुकानदार ने युवक को पकड़ लिया और नाम पता पूछने लगा। हो हंगामा सुनकर आस पास के लोगो की भारी भीड़ जुट गई। पकड़ा गया युवक जब गलत जानकारी देने लगा तो दुकानदार ने फॉरन झरिया थाना को सूचना दिया। वही सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पोहूच युवक को पकड़ थाना ले आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
