लालटू मिठारी

बलियापुर । बरवड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड लोहारवरवा के पास हुई सड़क दुर्घटना में चार युवक की मौत की घटना व पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव बेलगड़िया टाउनशिप पहुंचा। पूरा टाउनशिप में मातम छा गया। विशाल पासवान और संकेत वर्मा का शव शाम बुधवार 5:00 बजे पहुंचा। सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष पहुंचे। शव का दर्शन किया। मृतक विशाल पासवान की मां दौलती देवी, पिता राजेश प्रसाद, बहन खुशबू कुमारी का रो रो कर बूरा हाल था। मृतक विशाल पासवान एकलौता पुत्र था। वहीं मृतक संकेत बर्मा की मां शीला देवी, पिता सरजू वर्मा का रो रो कर बूरा हाल था। मृतक दो भाईयों में छोटा था। दोनों करमाटांड़ में दैनिक मजदूरी का काम करता था। खबर पाकर मासस नेत्री सीमा देवी, मासस कार्यकर्ता शीतल दत्ता आदि बेलगड़िया टाउनशिप मृतक के आवास पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *