लालटू मिठारी
बलियापुर । चीन से पदक जीतकर लौटी बलियापुर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनु कुमारी को प्लस टू हाई स्कूल बलियापुर में बुधवार को शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने स्कूल प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने खिलाड़ी अनु कुमारी को शाल ओढ़ाकर व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक सायनीधर दास, संदीप वैद्य, अरविंद सिन्हा, गौतम सहाय, शीलवंती मेरी एक्का, सुभाष रविदास, सुनील बेसरा, प्रशांत वर्मा, सोमनाथ माजी, प्रियव्रत घोष आदि थे।
