कतरास । बुधवार की सुबह सेना का सामान लेकर जा रहे चलती ट्रक में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगे । घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । घटना महुदा मोड़ के समीप फॉर लेन की है । ट्रक में सेना का कबाडी बैटरी समेत अन्य कबाड़ का सामान लदा था । मौके की नजाकत को देखते हुए ट्रक चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रक को सड़क किनारे पलटी मार दिया और खुद ट्रक से नीचे उतर गया । चालक ने घटना की जानकारी दूरभाष पर अपने वरीय अधिकारियों को दे दी फिर, आग बुझाने के प्रयास में जुट गया । घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई । सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई । जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक में सेना का कबाडी बैटरी और ट्यूब आदि था । जो रांची से लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था।
