धनबाद । मंगलवार की देर रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा में भीषण सड़क हादसा हुआ हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए । घटना में ब्रेजा कर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वही एक गंभीर रूप से घायल है । धनबाद से होकर गुजरने वाली दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे – 2 पर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के लोहार बरवा मोड़ के समीप मंगलवार-बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि लोहार बरवा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से जा रही कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। जिसमें ट्रक मौके पर से फरार हो गया हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है । वहीं कार संख्या जेएच 10 सीएल – 3669 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है । वही खबर लिखे जाने तक दो लोगों की पहचान हो पाई है । जबकि चार लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मृतक शक्ति मंदिर निवासी राहुल कुमार गुप्ता की मौत हो गई है। जो श्रमिक चौक स्थित चूड़ी बेचने का कारोबार करते थे। वही उनके सहयोगी बैलगाड़िया निवासी संकेत कुमार बताई जा रहे हैं । सभी के शव को मर्चरी में रख दिया गया है । वही मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
