धनबाद । मंगलवार की सुबह धनबाद में एक सड़क हादसा हुआ, घटना में एक महिला कि मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बेरियो मोड के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, घटना में एक महिला की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल है । मामले को लेकर बताया जाता है कि जमुई से रानीगंज जा रहे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हुए है। जबकि एक महिला की मौत हो गई है। घायलों में तीन बच्चे और दो पुरुष है। टक्कर के बाद इतना जोरदार आवाज हुआ की लोग आवाज सुनकर हड़बड़ा गए और घटनास्थल की ओर दौड़ कर पहुंचे तो देखा कि एक खड़े ट्रक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी है । जीसके बाद क्षेत्र में अपरा- तफरी मच गई । वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भिजवाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्यवाई में जुट गई है । हालांकि हादसा कैसे हुआ खबर लिखे जाने तक यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *