निशिकांत मिस्त्री

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय के अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों का चिन्हितिकरण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने को लेकर बैठक संपन्न

जामताड़ा । आज सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय के अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चों का चिन्हितिकरण कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने को लेकर बैठक किया गया। बैठक में उपायुक्त ने सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य को निर्देश दिया कि कैंप लगाकर बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त द्वारा बताया गया की दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए तिथिवार कैंप का आयोजन किया जाएगा।
कैंप 4 जुलाई को करमाटांड प्रखंड संसाधन केंद्र, 5 जुलाई को नारायणपुर प्रखंड संसाधन केंद्र, 6 जुलाई को जामताड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र, 8 जुलाई को फतेहपुर प्रखंड संसाधन केंद्र, 9 जुलाई को नाला प्रखंड संसाधन केंद्र, 10 जुलाई को कुंडहित प्रखंड संसाधन केंद्र में लगाए जाएंगे। कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से अपराह्न चार बजे तक किया।
मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान, MOIC सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *