लालटू मिठारी :
बलियापुर । खेतटांड़ में श्री श्री हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा खेतटांड़ मंडल टोला, आमझर मोड़, भिखराजपुर हीरक पॉइंट होते हुए पहाड़पुर बिरजू तालाब पहुंचे। कलश में जल उठाकर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचे। पूजा अर्चना किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री तारा देवी कलश यात्रा में शामिल थी। मौके पर बहादुर मंडल, नयन मंडल, रंजन मंडल, दीपक मंडल, अजीत मंडल, अंबूज मंडल, उत्तम मंडल, लखन मंडल, सुजल मंडल, राजेश मंडल, सचिव मंडल, मानिक मंडल, गोतम, सेमल, नवीन, राजेंद्र, बिंदु चौधरी, लाल मुर्मू, वकील मुर्मू, मिहीर महतो, अजय महतो, राजेश महतो, निर्मल मंडल आदि मौजूद थे।
