लालटू मिठारी

बलियापुर । क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। जामा मस्जिद  बलियापुर के ईमाम व मुफ्ती सलमान कासमी साहब के पीछे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज लालाडीह ईदगाह मैदान में अदा की। देश के अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गई। इसके अलावा भिखराजपुर, आमझर,परघा, बेलगड़िया टाउनशिप, बेड़ा नियामतपुर, दूधिया, बाघमारा, सिंगिंयाटांड़, डांगापाड़ा, रखितपुर, कोड़ाहीर ब्राह्मणडीहा समेत विभिन्न मस्जिदों ईदगाहो में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी,  जिला परिषद सदस्य उषा महतो, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी ने लोगों को बधाई दी। थाना प्रभारी आशीष भारती ने विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। किसी  प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *