धनबाद । सोमवार की रात धनबाद के रेलवे स्टेशन परिसर के आरपीएफ थाना के समीप आग लग गई। जिसके बाद स्टेशन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई । धनबाद स्टेशन स्थित कैरेज एंड वेगन आर के दफ्तर व स्टोर में लगी आग,मची अफरा तफरी, बचाव कार्य में जुटे कर्मी, दमकल विभाग की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची, आग बुझाने का कार्य जारी। इस दफ्तर व स्टोर में कई मशीनों व केबूल में लगी है आग। RPF की टीम पूरी तरह से भरसक आग बुझाने में जुटे और कई सामान को सुरक्षित निकले।
