झरिया । झरिया के घनुडीह ओपी क्षेत्र के कुजामा के एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग में दिनदहाड़े गोली चलने से क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर एटी देवप्रभा आउटसोर्सिंग में ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर बस्ती के घरों में जा गिरा । इसके बाद ग्रामीण आउटसोर्सिंग प्रबंधक को मामले से अवगत कराने और ब्लास्टिंग रोकने की बात कहने के लिए वहां पहुंच गए । ग्रामीणों का आरोप है की आउटसोर्सिंग प्रबंधक एलबी सिंह व कुंभनाथ सिंह के दर्जनों गुर्गों ने ग्रामीणों को देखते ही लगभग आधा दर्जन हवाई फायरिंग कर दी । जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई, वहीं इसके बाद ग्रामीणों के ऊपर लाठी डंडे से वार कर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे चार-पांच ग्रामीण घायल हो गए । मौके पर जागो भुइँया उर्फ जगदीश भुइँया नामक व्यक्ति चोट लगने से बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया । फिर ग्रामीणों की मदद से जागो भुइँया को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है । वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने झरिया बलियापुर मुख्य मार्ग के मोहरीबांध में टायर जलाकर सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए । मौके पर सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण जुट गए । मौके पर डीएसपी लॉ एन ऑर्डर धनबाद, डीएसपी सिंदरी, घनुडीह ओपी, झरिया थाना, तीसरा थाना समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई ।

एलबी सिंह के बॉडीगार्ड ने चलाई गोलियां, जागो भुइँया, घायल,,,,,
वही मामले को लेकर घटना में बुरी तरह से घायल हुए जागो भुइँया उर्फ जगदीश भुइँया ने मीडिया कर्मियों से बात करने के दौरान बताया कि आज दोपहर आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा ब्लास्टिंग के बाद पत्थर उड़कर हमारे घरों के ऊपर गिरे तो, हम लोग ब्लास्टिंग के लिए उन्हें मना करने गए । हमें देखते ही एलबी सिंह के बॉडीगार्ड ने फायरिंग शुरू कर दी । 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई और उसके बाद हम लोगों पर लाठी- डंडे से प्रहार किया गया । जिससे मैं घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर गया । बाद में मुझे स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल लाया गया जहां मुझे होंश आया ।

यह हुए घायल,,,,
जागो भुइँया उर्फ जगदीश भुइँया, पिंटू भुइँया, सोनी देवी व अन्य दो महिलाएं घायल हुई है ।

सांसद ढुल्लू महतो ही दिलवाएंगे इंसाफ, ग्रामीण,,,,,
इसी दौरान भीड़ में एका- एका सांसद ढुल्लू महतो की मांग होने लगी । स्थानीय लोग कहने लगे कि जल्द से जल्द नवनिर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो यहां आए अब वही हमें इंसाफ दिलवा सकते हैं ।उनके अलावा अब हमें किन्ही से कोई उम्मीद नहीं है ।

धरने पर बैठी झरिया विधायक,,,, वही झरिया से कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह सूचना मिलते ही धरना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गई । पूर्णिमा सिंह ग्रामीणों के साथ-साथ एक सुर में बोली की जल्द से जल्द आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करें तभी हम धरना से उठेगे अन्यथा एक दिन लगे या दो दिन लगे हम धरने पर बैठे रहेंगे ।

दलित- गरीब माता और बहनों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, ढुल्लू महतो, सांसद,,,,,,
जैसे ही घटना की जानकारी धनबाद के नवनिर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो को मिली वह भी मोहरीबांध स्थित धरना स्थल पर पहुंच गए और पीड़ित परिवारों से मिले सांसद ने कहा कि इस तरह से दलित गरीब माता बहनों व भाइयों पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे । यहां इन लोगों की गुंडागर्दी चल रही है जो आम जनता के साथ-साथ हम लोग भी देख रहे हैं । यदि मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो हम समझेंगे कि इन गुंडो को सत्ता पक्ष और प्रशासन का समर्थन प्राप्त है ।

आउटसोर्सिंग कंपनी ने कई दलाल पाल रखे हैं जो घटना के तुरंत बाद हमें समझाने आ जाते हैं, ग्रामीण,,,,,
मामले को लेकर ग्रामीण काफी उग्र थे ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटना कोई पहली बार नहीं है । बराबर ऐसी घटना होती है जिससे हमारे घर क्षतिग्रस्त होते हैं । करकट टूट जाते हैं लेकिन जैसे ही ऐसी कोई भी घटना होती है और हम आवाज उठाना चाहते हैं तब तक आउटसोर्सिंग प्रबंधक के द्वारा पाले गए पचासों दलाल बस्ती में पहुंच जाते हैं और लोगों को समझा बूझकर या फिर डराकर शांत करवा देते हैं लेकिन, अब ऐसा नहीं चलेगा जल्द से जल्द पुलिस प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *