लालटू मिठारी

बलियापुर । लायंस क्लब स्कूल प्रधानखंता से कारीटांड़ तक सड़क निर्माण कार्य का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उक्त सड़क योजना का निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड से होगी। जिसकी प्राक्कलन राशि 1 करोड़ 74 लाख लगभग है। सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण लंबे अरसे से मांग कर रहे थे। जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय संजय महतो के अथक प्रयास एवं अनुसंशा किया था। उक्त रोड निर्माण की मांग को ले स्वर्गीय संजय कुमार महतो के नेतृत्व में कई बार प्रखंड से लेकर मुख्यालय तक धरना प्रदर्शन भी किया था।‌जिले के वरीय अधिकारियों ने भी उक्त जर्जर रोड का जायजा लिया था। प्रधानखंता मुख्य सड़क से लेकर कारीटांड़ गांव तक सड़क का निर्माण होगा। लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। मुखिया रीना देवी का कहना है कि उक्त रोड निर्माण के लिए जिप सदस्य स्वर्गीय संजय कुमार महतो अथक प्रयास व अनुशंसा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *