लालटू मिठारी

बलियापुर । बलियापुर प्रखंड के मोदीडीह निवासी सुभाष महतो की बेटी नेशनल लेजर खिलाड़ी अनु कुमारी चिन (चायना) में आयोजित रन वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने व रजत पदक प्राप्त करने के बाद वह रविवार को बलियापुर पहुंची। भाजपा नेत्री तारा देवी ने स्वागत किया। इसके अलावा समाजसेवी चौधरी चरण महतो, निताई रजवार, मुक्तेश्वर महतो, जयदेव महतो, परिमल महतो, सुनील कुमार महतो, प्रीतम महतो, कुड़मी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो, उमेश महतो, बलवीर मंडल, राजकुमार महतो आदि ने भी स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *