निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं मेला 7 जून से 16 जून तक स्थानीय राज बारी मंदिर मैदान में आज हवन के साथ समापन हुआ । समिति के लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वृंदावन से आए महाराज रिंकू मिश्रा जी के द्वारा धर्म प्रवचन किया गया है। उनके साथ-साथ 8 सदस्य टीम आये है इस सम्बन्ध मै अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया की मिहिजाम की आम लोगे की मदद से यह धार्मिक कार्य का आयोजन हुआ हैं कोषाध्यक्ष काजू शर्मा ने कहा की मिहिजाम की जनता का हम सब आभारी हैं मिहिजाम यज्ञ सेवा समिति के सक्रिय सहयोग द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा रहा है।
