लालटू मिठारी

बलियापुर: बलियापुर बाजार स्थित मासस कार्यालय के पास शनिवार को वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना का सड़क किनारे बिछाएं गए पाइप में लिकेज हो जाने से हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। पाइप लाइन का पानी बर्बाद होता देख जल संकट से जूझ रहे बलियापुर के लोगों में इसके प्रति रोश है। करीब एक घंटे तक पानी बहता रहा। लोगों ने इसकी सूचना पीएचईडी विभाग को दी तब जाकर पानी बंद हुआ। पाइप का मरम्मती का कार्य चल रहा है। देर रात तक पाइप मरम्मती का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *