लालटू मिठारी

बलियापुर । बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा  शनिवार को  दुधिया पंचायत पहुंचे। विभिन्न योजनाओं का जांच किया।  जांच के क्रम में योजनाओं में पाए गए विभिन्न विसंगतियां के  लिए पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण किया है।  दुधिया पंचायत में 15वीं वित आयोग अंतर्गत पूर्ण हो चुकी योजनाओं , सालपतरा प्राथमिक विद्यालय में पैवर्स ब्लॉक निर्माण, पंचायत सचिवालय भवन की मरम्मत्ती व रंग रोगन, 12 यूनिट खराब चापकालों की मरम्मत्ती की जांच बीडीओ श्री सिन्हा द्वारा की गई। जांच के क्रम में किसी भी योजनाओं में भुगतान के विरुद्ध वाउचर, एमबी व मास्टर रोल नहीं पाया गया। वहीं एक योजना में मापी पुस्तिका नहीं थी। इसके अलावे तीन जल मीनार मरम्मती से संबंधित संचिका की जांच के क्रम में पाया गया कि 10 माह पूर्व एक लाख 65 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है। लेकिन सिर्फ एक जलमीनर की मरम्मती अभी तक हो पाई है।

इन सभी योजनाओं में पाए गए विसंगतियों के विरुद्ध बीडीओ श्री सिन्हा ने पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण किया गया है। इसके अलावे मनरेगा योजना के तहत सालपतरा एवं दुधिया गांव में कूप निर्माण व अबुआ अवास योजनाओं का भी निरीक्षण बीडीओ श्री सिन्हा द्वारा किया गया। निरीक्षण के क्रम में प्रखंड कार्यालय के बीपीओ विशाल कुमार, पंचायत सचिव मो आलम संबंधित जूनियर इंजीनियर एवं ग्राम रोजगार सेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *