लालटू मिठारी
बलियापुर: प्रधानखंता रेलवे गेट के पास शनिवार को ग्रामीणों की एक बैठक अधिवक्ता रतन चन्द्र महतो की अध्यक्षता में हुई। प्रधानखंता से करमाटांड़ तक जाने वाली सड़क पर प्रधानखंता चौक को संजय कुमार महतो के नाम से नामकरण पर सहमति बनी। बैठक में पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, अधिवक्ता मनोज कुमार महतो, दिलीप कुमार महतो, शंकर प्रसाद महतो, मुमताज अंसारी, सुभाष गोप, मुनी प्रसाद महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
