झरिया । शनिवार को बस्ताकोला सोनार बस्ती मे पानी की समस्या से त्रस्त लोगो से मिलने पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल । इस दौरान काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं राजकुमार अग्रवाल जी से मिली और उन्होंने अपने क्षेत्र में हो रहे पानी की समस्या से अवगत कराया और निवेदन किया कि जल्द से जल्द उनके क्षेत्र में पानी का कनेक्शन करवाया जाए जिससे उन्हें पानी की समस्या से निजात मिल पाए । राजकुमार अग्रवाल जी ने माडा एवं बीसीसीएल के अधिकारियो से दूरभाष पर बात कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह किया । जल्द ही समस्या का समाधान होने का आश्वासन अधिकारियो ने दिया । मौके पर संतोष रवानी, मंडल महामंत्री बस्ताकोला, राकेश गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी, बस्ताकोला, रूपेश गुप्ता, मंडल मंत्री, राहुल गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष बस्ताकोला मंडल, कुंदन यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, विकास रजक युवा मोर्चा महामंत्री, विकास भुइँया, गोपाल बाउरी, आनंद बाउरी व स्थानीय महिलाएं उपस्थित थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *