झरिया । जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी एक नम्बर तलाब के पास शुक्रवार कि रात को अपराधियों के दल द्वारा लूट कि योजना बनाते एवं चोरी व लूट कि सामानों की बंटवारे करने कि योजना बनाने के क्रम में थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उसके पास से दो लाख रुपया नकद सहित लगभग छह लाख कि सोने चांदी के जेवरात एवं एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। जबकि छापामारी के दौरान कई अन्य साथी रात के अंधेरे में भागने में सफल हो गए हैं। बताते हैं कि अपराधियों के गिरोह ने धनबाद ,बोकारो ,जमशेदपुर एवं पश्चिम बंगाल के क्षेत्रों में लूट ,डकैती व छिनतई कि कई घटनाओं का अंजाम देने के बाद बीती रात को बरारी तालाब के समीप अपराधियों द्वारा लूट कि सामानों कि बंटवारे को लेकर योजना बना रहे थे जिसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी श्री सिन्हा ने अवर निरीक्षक सुधांशु कुमार , अमीत कुमार ,संतान कुमार यादव ,अनूप कुमार ,कुंदन सिंह आदि पुलिस अधिकारियों एवं शास्त्र पुलिस बल के साथ टीम बनाकर तालाब के समीप अपराधियों कि घेराबंदी कर अपराधियों के सरगना आसनसोल श्रीपुर बाजार निवासी मो नसीम अंसारी सहित बरारी के सद्दाम अंसारी ,मो आबिद उर्फ धन्नु अंसारी एवं मुर्शीद उर्फ नौशाद अंसारी को धर दबोचा।
जबकि अन्य अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा ने शनिवार को थाना में पीसी कर बताया है कि उनकी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करने पर चार शातिर अपराधियों कि गिरफ्तारी हुई है जिसका तार कई आपराधिक घटनाओं से जुड़े होने कि बात सामने आई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी अपराधियों कि कुंडली खंगाली जा रही है। छापामारी में जोड़ापोखर पुलिस ने घटना स्थल से पांच सौ रुपया का चार बंडल दो लाख ,दो पर्स से 13 हजार ,साढ़े छह सौ ग्राम सोने कि तथा साढ़े पांच सौ ग्राम चांदी के जेवरात सहित एक चोरी कि मोटरसाइकिल ,पांच मोबाइल ,पांच चांदी के सिक्के ,टाइटन कि पांच फास्टट्रेक एवं एक फायर बोल्ट स्मार्ट घड़ी ,एक कैमरा जब्त किया है। श्री सिन्हा ने कहा कि अपराधियों के गिरोह का सरगना नसीम है जो अपराध करने के बाद स्थान बदल बदल कर रहता था। अभी वह जमशेदपुर में नाम बदलकर रह रहा था जो छापामारी में पुलिस के हत्थे चढ़ गया ,जबकि सद्दाम अंसारी को झरिया ,बलियापुर ,सुदामडीह ,बोकारो थाना कि पुलिस लंबे समय से तलाशकर रही थी। छापामारी में फरार अपराधियों कि पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। जोड़ापोखर पुलिस कि ओर से अपराधियों के खिलाफ कि गयी इतनी बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
