झरिया । बकरीद के त्योहार को लेकर झरिया थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक की अध्यक्षता सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत ने किया । इस दौरान झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार , विधायक प्रतिनिधि के डी पांडे समेत बिजली विभाग और माडा के अधिकारियों ने बैठक में मौजूद सदस्यों की बात सुनी। बैठक में काफी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जनो के अलावे सभी वर्गों लोग उपस्थित रहे।बैठक में उपस्थित लोगों ने त्योहार को शांति पूर्ण तरीके मनाने को लेकर अपने अपने विचार रखा।

बैठक में उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए सिंदरी एसडीपीओ भूपेंद्र राउत ने कहा कि पुलिस से डरना नहीं दोस्ती करना चाहिए। पुलिस भी आपके परिवार का सदस्य होता हे । अवैध शराब का कारोबार या महिलाओं पर असमाजिक तत्वों द्वारा फब्तियां कसने वालों को किसी भी हाल में बक्शा नही जाएगा। ट्रैफिक की समस्या को लेकर तीन ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति की गई है। अफवाह पर ध्यान ना दे,अगर क्षेत्र में कही भी असामाजिक तत्व द्वारा अशान्ति फैलाने का कोशिश करेगा फौरन पुलिस को सूचना दे। त्योहार के दौरान सभी ईदगाह में मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती होगी । झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने कहा कि तयहार चाहे जो भी हों सभी समुदाय को मिल जुल कर मनाए। यह शहर आपलोग का है किसी भी असामाजिक तत्वों को देखे तो फॉरन हमे सूचित करें। झरिया पुलिस हमेशा सेवाभाव के लिए तत्पर है। बैठक में मुख्य रूप से भगत सिंह, राजकुमार अग्रवाल, श्रीकांत अम्बस्ट, दिलीप आडवाणी, अरिंदम बनर्जी, अरुण साव, सत्यनारायण भुजगड़िया, सुमन अग्रवाल, फरीद मालिक, गुड्डू अंसारी, फैज अहमद रिजवी, मुख्तार खान, राहुल, बिरेंद्र बहादुर सिंह, अनिता सिंह, दीपक शर्मा, आनंद अग्रवाल, सीबू अग्रवाल, राकेश पासवान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *