निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । जिले के करमाटाँड़ थाना अन्तर्गत ग्राम रतनोडीह एवं सियाटाँड़ में साईबर अपराधियों द्वारा नये नये तकनीक से लोगों को ठगी करने में जुटे हुवे थे। जिसकी गुप्त सूचना पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, अब्दुल रहमान, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा के नेतृत्व में एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए विरूद्ध छापामारी कर साईबर अपराध कारित करते हुए (1) दीपु कुमार मंडल, उम्र 26 वर्ष, पिता बाबुमनी मंडल, ग्राम रतनोडीह स्थायी पता ग्राम कुरूवा, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा। (2) बिक्की कुमार मंडल, उम्र 21 वर्ष, पिता बाबुमनी मंडल, ग्राम रतनोडीह स्थायी पता ग्राम, कुरूवा, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा (3) जगेश मंडल, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व० मानो मंडल, ग्राम सियाटाँड, थाना करमाटाँड़, जिला
जामताड़ा (4) बिक्की कुमार मंडल, उम्र 21 वर्ष, पिता जगन्नाथ मंडल, ग्राम सियाटाँड, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा को 15 फर्जी मोबाईल, 18 सिम के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 37/24 दिनांक 14.06.2024 धारा 414/419/420/467/468/471/120 (B) भा०द०वि० एवं 66 (B) (C) (D) आई०टी० एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।
अपराध शैली : (1) दीपु कुमार मंडल M.N.G.L GAS SUPPLY के नाम पर ठगी करते है साथ ही बिक्की कुमार मंडल बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाईन काटने का मैसेज देकर तथा खुद को किसी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर साईबर ठगी करना। (2) जगेश मंडल एवं बिक्की कुमार मंडल लोगों को कॉल करके बोलते है
कि ऑगनबाड़ी केन्द्र से बोल रहे है। डिलिबरी का पैसा 1400 रू० आया है आपका खाता में चढ़ा है कि नही इस पर उसके द्वारा कहा जाता था कि नहीं चढ़ा है इस पर मोबाईल पर एक APPLICATION भेजते थे उसी पर PAY करवाते थे इस तरह से साईबर ठगी करना।
प्राथमिकी अभियुक्त जगेश मंडल, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व० मानो मंडल, ग्राम सियाटाँड़, थाना करमाटाँड़, जिला जामताड़ा के विरूद्ध अर्जुनी (छत्तिसगढ़) थाना कांड संख्या 239/22, दिनांक 23.12.2022, धारा 420 भा०द०वि० एवं 66 (D) आई०टी० आरोपित है।
