निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मिहिजाम थाना अन्तर्गत बीते 9 जून की रात्री शास्त्रीनगर में नंदलाल यादव नामक व्यक्ति को तीन गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। जिसके बाद परिवार के लोगों के द्वारा आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप शर्मा एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध मिहिजाम थाना कांड दर्ज किया गया। जिसके बाद एस पी अनिमेष नैथानी के द्वारा एस आई टी गठन कर मामले की जाँच एवं छापेमारी की गई। जिसमें पुलिस के द्वारा पांच दिन में घटना का उद्भेदन कर लिया गया और दिलीप शर्मा नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। आज पुलिस मुख्यालय में एस पी अनिमेष नैथानी ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुवे बताया कि कांड संख्या 38/2024, दिनांक 10.06.2024, घारा – 302/120 (बी०) भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया। मृतक के परिजन एवं गवाहों के बताये अनुसार करीब 04 दिन पहले दिलीप शर्मा एवं कांड के मृतक नंदलाल यादव के बीच खटाल के समीप दिलीप शर्मा के द्वारा दारू पीने एवं लडकी लाने के कारण मृतक के लड़ाई झगड़ा एवं गाली गलौज हुआ था, जिसमें दिलीप शर्मा द्वारा मृतक नंदलाल यादव को जान से मारने की धमकी दिया गया था।

पुलिस अधीक्षक महोदय, जामताडा द्वारा गठित SIT टीम के द्वारा छापामारी कर प्राथ० अभि० दिलीप शर्मा, पिता सुरेश मिस्त्री, ग्राम कानगोई, थाना मिहिजाम, जिला जामताडा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार
अभियुक्त दिलीप शर्मा के निशानदेही पर घटनाकारित हथियार को बरामद किया गया तथा गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप शर्मा अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपराध को स्वीकार किया गया है। अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः- मिहिजाम थाना कांड सं- 56/2019, दि0-28.06.2019, धारा –
384/386/387/341/323/504/506/34 भा०द०वि० जप्त सामान


(1) घटनास्थल से गोली का दो खोखा को बरामद किया गया। (2) घटनाकारित हथियार को अभियुक्त दिलीप शर्मा के निशानदेही पर
घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी से खजूर के पेड के झुड से बरामद किया गया है।
SIT टीम के सदस्य (छापामारी दल के सदस्य)
(1) अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताडा श्री विकाश आनंद लागुरी (2) पु०नि० सह थाना प्रभारी साईबर अपराध थाना, जामताडा श्री अब्दुल रहमान
(3) पु०नि० नगर प्रभाग, जामताडा श्री रविन्द्र कुमार यादव
(4) पु०अ०नि० राजीव रंजन कुमार (थाना प्रभारी मिहिजाम)
(5) पु०अ०नि० गुलशन कुमार सिंह
(6) आ0/113 संतोष कुमार सिंह (तकनिकी शाखा, जामताड़ा)
(7) आ0/124 सुशील कुमार झा (तकनिकी शाखा, जामताड़ा)
(8) 1/4 सशस्त्र बल मिहिजाम थाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *