लातेहार । सीआईसी सेक्शन के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड पर कुमंडीह रेलवे स्टेशन पर रांची-सासाराम-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लगने की अफवाह के बाद अफरा-तफरी मच गयी। इसी बीच जैसे ही ट्रेन कुमंडीह रेलवे स्टेशन पर रुकी, कुछ यात्री ट्रेन से कूद गये। इस दौरान कई यात्री विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गये। इस घटना में तीन यात्रियों के मौत होने की सूचना है जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इस घटना में कितने यात्री मारे गये हैं और कितने घायल हुए हैं या फिर घटना कैसे घटी।

इस घटना की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दे दी गयी है। सूचना के बाद राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। फिलहाल रांची-सासाराम-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस कुमंडीह रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *