निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । मुख्यमंत्री झारखंड सरकार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन हेतु आज दिनांक 14.06.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया।
आहूत बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है उसका लाभ योग्य लाभुकों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है, उसे जल्द से जल्द पूर्ण करें।


उपायुक्त ने अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसके तहत किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं अनियमितता नहीं होना चाहिए। इसका सतत अनुश्रवण एवं निगरानी करते रहें। जिन लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि का भुगतान हो चुका है एवं कार्य संतोषजनक है, तो उसे दूसरे किस्त की राशि अविलंब जारी करें। इसके लिए उन्होंने 20 जून तक प्रथम किस्त की राशि शत प्रतिशत लाभुकों को अंतरित करने के साथ ही 25 जून तक दूसरे किस्त की राशि लाभुक के बैंक खाता में अंतरित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया सभी योजनाओं का जिओ टैगिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने 15वें वित्त आयोग तहत दिए गए फंड का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने आगे राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि ई कोर्ट में किसी तरह का केस पेंडिंग न रहे, इसे संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से ई कोर्ट लगाएं। वहीं उन्होंने 27 से 29 जून तक स्पेशल रेवेन्यू कोर्ट लगाया जाएगा।


वहीं इसके अलावा उन्होंने वन भूमि पर आश्रित रहने वाले लोगों को वनाधिकार पट्टा दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने वनाधिकार के तहत अस्वीकृत किए गए पट्टों के लिए पुनः ग्रामसभा कराकर दुबारा भेजें।
वहीं उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना एवं बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
इसके अलावा उन्होंने महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए योजनाओं की समीक्षा करते हुए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना से जोड़ें। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां सेविका एवं सहायक के रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए अविलंब अविलंब सीट भरना सुनिश्चित करें
मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर सम्हार्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि के अलावा जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *