बलियापुर । सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आमटाल कुइयां निवासी भारतीय जनता पार्टी सिंदरी विधानसभा के सोशल मीडिया प्रभारी अशोक कुमार महतो का सड़क दुर्घटना में बाया पैर टूट गया था। जिसके बाद उनका स्वास्थ्य की जानकारी जानने सिंदरी के विधायक इन्द्रजीत महतो की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी पहुंची। भाजपा नेत्री तारा देवी ने अशोक महतो को जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। वही मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री कुमार महतो, मिंटू साव, दसरथ महतो, गुप्तेश्वर साव, शत्रुघन महतो, जगन्नाथ ग्रहाचर्जी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।
