निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । महाविद्यालय जामताड़ा में कार्यरत शिक्षरता कर्मचारियों ने वेतनमान निर्धन की मांग को लेकर निश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। 75 कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को जामताड़ा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कौशल कुमार को एक पत्र भी सोपा। इस संबंध में संघ के सचिव तापस कुमार चौबे ने बताया कि लंबे समय से वेतनमान निर्धारण की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कोई भी कम नहीं उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ना तो सातवां वेतन के निर्धारण को लेकर गंभीर है और ना ही छठे वेतनमान में महंगाई भत्ता को लेकर गंभीर है। इसीलिए सभी कर्मचारी एक स्वर में आंदोलन के लिए आवाज बुलंद किया है।आगामी 15 जून को शांतिपूर्ण तरीके से एकदिवसीय अवकाश मैं रहते हुए धरना प्रदर्शन करेंगे।
अगर 25 जून तक विश्वविद्यालय कोई विचार नहीं करता है तो 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ही जिम्मेदार होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को महाविद्यालय में बैठक कर आगे के आंदोलन पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष अंजू मुर्मू, तापस कुमार चौबे,मीरा कुमारी ,भोला दास,संतोष राम, मधुसूदन साधु, रंजीत चालक सहित अन्य उपस्थित थे।
