निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । आज नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन जामताड़ा द्वारा एक मेगा रक्तदान शिविर तथा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जामताड़ा ब्लड बैंक में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ निलेश कुमार ने किया। सर्वप्रथम नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सौजन्य से सचिव डॉ चंचल भंडारी ने डॉ निलेश कुमार को पुष्प गुच्छ तथा मोमेंटो देकर का सम्मानित किया।
मौके पर मुख्य अतिथि डॉ निलेश कुमार ने रक्तदान शिविर में सम्मिलित होने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया एवं जनकल्याण के लिए की गई उनकी सच्ची सेवा की प्रशंसा की। उन्होंने विश्व रक्तदाता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से मानवता की भलाई और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्त दान करने की अपील की।
वहीं, नेताजी ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव डॉ चंचल भंडारी ने बताया कि इस शिविर में 5 महिला सहित कुल 20 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। उन्होंने आगे भी ऐसे ही सहयोग करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने सम्मानित सदस्यों के द्वारा दिया गया सहयोग को बहुमूल्य समाज हितकारी बताया एवं भविष्य में इसी प्रकार का रक्तदान शिविर पुनः आयोजित करने का संकल्प लिया।अंत में उन्होंने सामाजिक संस्थाओं के साथ जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन को बढ़-चढ़ कर सहयोग करने के लिए विनती किया।
मुख्य अतिथि तथा एसोसिएशन के सदस्यों ने इस शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं साथ ही इस वर्ष स्वास्थ्य और मानव कल्याण के लिए रक्तदान करने वालों को भी प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व वॉल क्लॉक देकर सम्मानित किया।
विदित हो कि आयोजित मेगा रक्तदान शिविर तथा रक्तदाता सम्मान समारोह में अंजनी फेरो एलॉय लिमिटेड, मिहिजाम व जामताड़ा ब्लड सेंटर का अभूतपूर्व तथा सराहनीय योगदान रहा।
मौके पर अंजनी फेरो एलॉय लिमिटेड, मिहिजाम के रिप्रेजेंटेटिव सोमनाथ गण, एसोसिएशन के सम्मानित सदस्य कुणाल किशोर, मोनू साव, आकाश साव, करण कुमार, सौरव मंडल, लारेब खान, रितुपर्णा बल, अनीश रंजन, उत्पल मंडल, वरुण कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में एसोसिएशन की सदस्य तथा रक्तबीर उपस्थित थे।
