लालटू मिठारी
बलियापुर । बलियापुर बाजार में गेल कंपनी द्वारा पाइप बिछाने के लिए सड़क किनारे किए जा रहे खुदाई के दौरान ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का पाइप लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने से हजारों गैलन पानी बलियापुर बाजार में बह गया। जिसमें पांच हजार लोग पानी से वंचित रह गए। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने से बलियापुर के लोगों में गेल कंपनी के प्रति आक्रोश है। इस भीषण गर्मी में जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के कर्मियों का कहना है कि गेल कंपनी द्वारा कार्य पूरा किए जाने के बाद ही पानी का पाइप लाइन को सुधारा जा सकता है। ऐसी स्थिति में इस भीषण गर्मी में बलियापुर के लोगों में जल संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है। मामले को ले गुरुवार को पंचायत समिति सदस्यों की मासिक बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने मामला उठाया था।
