लालटू मिठारी
बलियापुर । बलियापुर के डॉ. एमएन खान के पुत्र वसीम खान उर्फ पप्पू खान का निधन गुरुवार को पटना मेदांता अस्पताल में हो गया। वे 57 वर्ष के थे। वे पिछले दो माह से लंग्स कैंसर से ग्रस्त थे। इनका इलाज चेन्नई में भी हो रहा था। वह अपने पीछे दो पुत्री पत्नी समेत भारत पूरा परिवार छोड़ गया। वह समाज के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। निधन की खबर पाकर मासस केंद्रीय सचिव चंद्रदेव महतो, उप प्रमुख आशा देवी, अनवर अली खान, भाजपा नेता खगेन पांडेय, लोकहित विकास संस्था के सचिव मुस्ताक आलम, पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, शिक्षक नेता आदित्य प्रसाद मिर्धा, परितोष घोषाल, स्वपन कुमार महतो, मुकुल चन्द्र रोहिदास, पूर्व मुखिया खगेन महतो, सादिक खान, इश्तियाक, मोहम्मद इस्लाम, अधिवक्ता नूरुद्दीन, अब्दुल हक, अब्दुल कादिर, मोहम्मद इरशाद, रसाद खान, दिल मोहम्मद उर्फ दिलू, मौलाना सोहराब, मौलाना सलमान कासमी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
