धनबाद । धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया एफसीआई गोदाम के समीप बुधवार की देर रात दो दुकान और एक घर में आग लग गई। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई । आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टी व गैलन से पानी मारकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने तब तक भीषण रुप ले लिया था और काफी तेजी से आग की लपटे उठने लगी । कई घंटो की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका । घटना में लाखों रुपए का नुकसान होने की बात बताई जा रही है ।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार की देर रात अज्ञात लोगों के द्वारा दो दुकान और एक घर को आग के हवाले कर दिया गया है। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आगलगी की घटना में एक लोहे का गोदाम, एक बिचाली की दुकान तथा एक खटाल में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गया । वही आगलगी की घटना में कुछ मवेशी भी जले हैं। मामले की सूचना मिलने पर धनसार पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। जबकि स्थानीय लोगों ने अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना मिलते हैं धनसार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट बताया जा सकेगा की आग लगी थी या किसी के द्वारा लगाया गया है, पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है ।
सुभाष यादव, खटाल संचालक,,,,,
मामले को लेकर खटाल संचालक सुभाष कुमार यादव ने बताया कि रात में लगभग ढाई बजे थे मैं घर में था तभी मोहल्ले एक व्यक्ति ने बताया कि आपके खटाल में आग लग गया है । हम लोग भाग कर आएं तो देखें खटाल में आग लगी हुई थी । जिसके बाद हम लोगों ने पानी मारकर काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया । घटना में हमारा दो गाड़ी पर रखा हुआ बिचाली सहित गाड़ी जल गया, वही एक गौ माता भी आग से झुलस गई है । सुबह में जब हमलोगों ने बगल वाले का cctv कैमरा चेक किया तो देखा कि एक अज्ञात युवक आग लगाकर भाग रहा है ।
