लालटू मिठारी
बलियापुर । इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के मुद्दे को लेकर प्रखण्ड उप प्रमुख आशा देवी के निर्देश पर बलियापुर प्रखंड अंतर्गत बलियापुर पूर्वी पंचायत के ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इस बैठक पाल टोला, रजवार टोला, सहिस टोला, रविदास टोला प्रमाणिक टोला में निर्बाध रूप से जलापूर्ति कैसे हो इस पर चर्चा किया गया। बैठक में दर्जनों महिला पुरुषों ने इस गर्मी में नियमित जलापूर्ति नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त किया। अंत में इस बात पर सहमति बनी कि कोई भी जल को निरर्थक नहीं बहाएगें। सभी लोग पाइप में नल लगाकर रखेंगे। तथा बारी बारी से दोनों टोलों में अभी पानी का सप्लाई किया जाए।
इस पर भी सहमति बनी कि जलापूर्ति वाल्व का आपरेट केवल विभाग का कर्मचारी ही करेगें तथा कोई मोटर लगाकर पानी सप्लाई में अवरोध पैदा नहीं करेगें। आज के बैठक में उप प्रमुख प्रतिनिधि स्वपन कुमार महतो, कनीय अभियंता पीएचडी लखीराम मांझी, सुपरवाईजर निमाइ, ऑपरेटर अनिल, जल सहिया मंजू दत्ता, गंभीर दास, धीरेन प्रमाणिक, रूपेश भंडारी, सुबोध धीवर, विनोद कुमार, किशनु दास, कन्हाई, आकाश, अजय, विजय, बसंती देवी, राधा देवी, झरना धीवर, पार्वती देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
