निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । विगत दिनों जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों का कायराना हमला किया जिसमें 10 निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए। जिसे लेकर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अनूप राय व अन्य सदस्यों ने
घटित घटनाओं की निंदा किया है। एवं राष्ट्रपति महोदया के नाम से जामताड़ा उपायुक्त को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि ,संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है। अनूप राय ने कहा कि जम्मू काश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है ।

हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश के नई सरकार के शपथ के समय इस प्रकार का दुस्साहसिक कृत्य करके इस्लामी आतंकवादियों ने देश के संप्रभुता को चुनौती दी है। बजरंग दल मारे गए हिन्दू तीर्थयात्रियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है परंतु इस कायराना कृत्य की तीव्र आक्रोश व्यक्त करते है। ऐसी घटनाओं की पुर्नवृत्ति ना हो। इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए निर्णायक और कठोर कदम उठाने का केंद्र सरकार को निर्देश दें तथा इस प्रकार के तत्वों को सरंक्षण देने वाले आ आंतरिक व विदेशी तत्वों का भी कठोरता से समुचित इलाज हो ऐसा केन्द्र सरकार से सुनिश्चित कराने का आग्रह करते हैं।

जामताड़ा नगर स्थित वीर कुमार सिंह चौंक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों द्वारा घटित घटनाओं के विरोध में जिहादी आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया। सम्पूर्ण देश भर में आज बजरंग दल के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अनूप राय, जिला मंत्री संजय परशुरामका, बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश पाल, जामताड़ा नगर चंदन महंतों,अनुप दास,गोपी साव, कृष सरकार ,भोला गुप्ता,सुमन कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *